फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: कोरोना पर भारी पड़ रहा बच्चों का दम, 99 फीसदी घर पर ही हो गए स्वस्थ

Tue, 18 Jan 2022 01:29 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।

सार

विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर को बच्चों के लिए अधिक खतरनाक बताया था। फिलहाल किसी भी संक्रमित बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में आशंका के विपरीत बच्चों और किशोरों के आगे कोरोना बेदम साबित हो रहा है। पहली, दूसरी और तीसरी लहर को मिलाकर, अब तक 10 साल तक के 1,543 बच्चे कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमें से 99 प्रतिशत बच्चे होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गए। जबकि विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर को बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक बताया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक जनवरी से जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। प्रतिदिन लगभग 300 संक्रमित मिल रहे हैं। 17 दिनों में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा तीन हजार के आसपास पहुंच गया है। इनमें 10 साल के संक्रमित बच्चों की संख्या महज 30 है।

राहत की बात यह भी है कि इन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। होम आइसोलेशन में रहकर इन्होंने कोरोना को मात दे दी। तीनों लहर में जितने भी बच्चे अब तक संक्रमित मिले, उनमें से महज एक प्रतिशत को ही अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी। तीनों लहर के दौरान जिन चार मासूमों की मौत हुई, उनमें दूसरी बीमारियों के भी लक्षण थे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि तीसरी लहर में अब तक संक्रमण का असर, बच्चों पर ज्यादा देखने को नहीं मिला है। यह राहत की बात है। हालांकि, इस बार युवाओं में संक्रमण का असर, ज्यादा देखने को मिल रहा है, लेकिन मरीज होम आइेसोलेशन में ही ठीक हो जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें