गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन को पूरा करने का लक्ष्य एनएचएआई ने 2021 दिसंबर का दिया था, लेकिन यह काम 2022 मार्च में भी पूरा हो जाए तो बड़ी बात होगी। वैसे, विभाग का दावा है कि हर हाल में मार्च तक निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक, इस फोरलेन पर कौड़ीराम के आगे चवरिया, भलुआन, गगहा, मझगांवा, कहला, हाटा में अंडरपास बनाया जा रहा है। इनमें से तीन स्थानों पर एक तरफ से अंडरपास को चालू कर दिया है। बरसात की वजह से कई जगहों का काम प्रभावित हुआ है।
चवरिया, भलुआन के अंडरपास को फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह सेवई डवरपार अंडरपास को विभाग अगले महीने में पूरा करवाने का दावा कर रहा है। सबसे मुश्किल काम आमी क्षेत्र में पुलों का निर्माण कराया जाना है। वहां पर पांच पुलों का काम चल रहा है, मगर अब तक बना एक ही पुल है।
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 74 प्रतिशत काम करा लिया गया है। बारिश होने की वजह से काम प्रभावित हुआ है। मौसम सही हुआ तो मार्च तक काम को जरूर पूरा करा लेंगे।
- सीएम द्विवेदी परियोजना प्रबंधक एनएचएआई