कोई दिवाली बिताकर दिल्ली लौट रहा तो किसी को छठ पूजा के लिए छपरा और सीवान जाना है। इसके चलते गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को छपरा जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए इस कदर भीड़ टूटी कि गोद में बच्चा लिए महिलाएं रोने लगीं। वहीं पंजाब की तरफ जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में भी सीट तक पहुंचना मुश्किल था।
त्योहार में बड़ी संख्या में लोग घर लौटे हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे आम्रपाली एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन पर पहुंची तो भीड़ टूट पड़ी। जनरल बोगी और स्लीपर की कौन कहे, एसी थर्ड के सामने भी भीड़ नजर आई।
जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही सिरजावती गोद में बच्चे को लेकर रो रही थीं। उनके पति सुरेंद्र किसी तरह कोच में चढ़ गए थे, लेकिन भीड़ के चलते महिला बच्चे समेत बाहर छूट गई थी। राजेंद्र और सुजीत की सीट स्लीपर कोच में थी, लेकिन भीड़ के चलते वे भी कोच के बाहर धक्का-मुक्की कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: छठ को लेकर खुदरा बाजार में बढ़ी रौनक, कल नहाए खाए से शुरू होगा महापर्व