फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भीड़ में दबकर रोने लगे बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों की बढ़ी सांसत

Thu, 16 Nov 2023 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही सिरजावती गोद में बच्चे को लेकर रो रही थीं। उनके पति सुरेंद्र किसी तरह कोच में चढ़ गए थे, लेकिन भीड़ के चलते महिला बच्चे समेत बाहर छूट गई थी। राजेंद्र और सुजीत की सीट स्लीपर कोच में थी, लेकिन भीड़ के चलते वे भी कोच के बाहर धक्का-मुक्की कर रहे थे।
विज्ञापन
ट्रेन में भीड़ देख रोने लगे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोई दिवाली बिताकर दिल्ली लौट रहा तो किसी को छठ पूजा के लिए छपरा और सीवान जाना है। इसके चलते गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को छपरा जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए इस कदर भीड़ टूटी कि गोद में बच्चा लिए महिलाएं रोने लगीं। वहीं पंजाब की तरफ जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में भी सीट तक पहुंचना मुश्किल था।

विज्ञापन


त्योहार में बड़ी संख्या में लोग घर लौटे हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे आम्रपाली एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन पर पहुंची तो भीड़ टूट पड़ी। जनरल बोगी और स्लीपर की कौन कहे, एसी थर्ड के सामने भी भीड़ नजर आई।

जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही सिरजावती गोद में बच्चे को लेकर रो रही थीं। उनके पति सुरेंद्र किसी तरह कोच में चढ़ गए थे, लेकिन भीड़ के चलते महिला बच्चे समेत बाहर छूट गई थी। राजेंद्र और सुजीत की सीट स्लीपर कोच में थी, लेकिन भीड़ के चलते वे भी कोच के बाहर धक्का-मुक्की कर रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छठ को लेकर खुदरा बाजार में बढ़ी रौनक, कल नहाए खाए से शुरू होगा महापर्व

विज्ञापन

दोपहर 12: 40 बजे बाघ एक्सप्रेस के पहुंचते ही छपरा जाने वाले यात्री दौड़ पड़े। जनरल कोच में पहले से ही जगह नहीं थी। बाहर से लोग अंदर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। भीड़ के चलते 56 वर्षीय जवाहिर बाहर हो गए थे।

इस ट्रेन के एसी कोच में घुसे अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वह परिवार समेत छपरा जा रहे हैं। पहले जनरल में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के चलते उनका बच्चा दबकर रोने लगा तो स्लीपर में घुसने का प्रयास किए। वहां भी सफलता नहीं मिली तो एसी थर्ड कोच में घुसे। अब फाइन भरकर आगे की यात्रा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें