फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में न्यू ईयर धमाल में बच्चों की मस्ती, नृत्य-गायन के बीच लगा संगीत का तड़का

Mon, 01 Jan 2024 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में सोमवार को स्कूली बच्चे मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जीव-जंतुओं को देखने गए बच्चे और उनके अभिभावक जानवरों को उछल-कूद मचाते देख रहे हैं साथ ही रंगारंग कार्यक्रम से उनका खूब मनोरंजन हो रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला नववर्ष धमाल मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष पर अमर उजाला की ओर से चिड़ियाघर में न्यू ईयर धमाल कार्यक्रम का आयोजन सुबह नौ बजे से शुरू गया है। नृत्य एवं गायन के बीच बच्चे संगीत की धुन का तड़का लगा रहे हैं। खुशनुमा मौसम में शेर-भालू को देखने के साथ ही परिवार के साथ आए लोग रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देखकर आनंद उठा रहे हैं।

विज्ञापन







 

Trending Videos

शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में सोमवार को स्कूली बच्चे मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जीव-जंतुओं को देखने गए बच्चे और उनके अभिभावक जानवरों को उछल-कूद मचाते देख रहे हैं साथ ही रंगारंग कार्यक्रम से उनका खूब मनोरंजन हो रहा है।


 

वहीं रविवार को चिड़ियाघर में भारी संख्या में दर्शक पहुंचे थे और सुहाने मौसम में बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की। रविवार को कोहरे का असर दिन में नहीं था और गलन भी कुछ कम थी। ऐसे में जानवर भी अपने बाड़े से बाहर निकलकर कुलाचें मारने लगे। उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। शेर-बाघ, भालू और तेंदुए ने भी उन्हें निराश नहीं किया। दोपहर में काफी देर तक बाड़े से निकल कर अपने परिसर में चहलकदमी की।

 

बेतियाहाता से परिवार के साथ पहुंचे रवि भूषण ने बताया कि काफी देर तक पटौदी दूसरी छोर की ओर घूमता रहा। जब हमारी ओर बढ़ा तो सभी लोग दौड़ पड़े। उसे देखना ही रोमांचकारी था। बच्चों ने उसके साथ सेल्फी ली। वहीं, पादरी बाजार के संजय के साथ गए बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।
 
विज्ञापन

बच्चों ने शेर के साथ ही दरियाई घोड़ा को देखने की जिद कर दी। उसे गोद में उठाकर दिखाया। खुशनुमा मौसम में चिड़ियाघर में खूब मजा आया। चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह से ही दर्शकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ और शाम तक लोगों ने आनंद उठाया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें