फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल है, शिक्षक हैं और छात्र भी...लेकिन रास्ता नहीं

Sun, 23 Aug 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव (गोरखपुर)। कानापार गांव में प्राथमिक विद्यालय है, शिक्षक और छात्र भी हैं लेकिन रास्ता नहीं। मजबूरी में बच्चों व शिक्षकों को खेतों की मेड़ पकड़कर आना-जाना पड़ता है। यह समस्या ऐसा नासूर बन चुकी है जिसका समाधान नहीं दिखता।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने के लिए रास्ते की समस्या यूं तो स्थायी है लेकिन बरसात के सीजन में और गंभीर हो जाती है। बारिश में कभी मेड़ों तक लबालब पानी होता है तो कभी नमी के कारण फिसलन। ऐसे में बच्चों व शिक्षकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस विद्यालय में पांच शिक्षक और करीब 70 छात्र-छात्राएं यहां पढ़ते हैं।
मौके पर मौजूद ग्रामीण धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह विद्यालय तक रास्ता बनाए जाने के लिए अपने खेत की जमीन देने को तैयार हैं लेकिन अगल-बगल के लोग तैयार नहीं हैं। इस वजह से स्थायी रास्ता नहीं बन पा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय तक आवागमन के लिए स्थायी रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्यालय के सहायक अध्यापक राम आशीष ने बताया कि रास्ते की समस्या के संबंध में उपजिलाधिकारी बांसगांव और खंड शिक्षा अधिकारी बांसगांव को अवगत कराया जा चुका है। उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इसका कोई समाधान जरूर निकालेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय ने बताया कि इस मामले में पूर्व में पत्राचार किया गया है। इसके समाधान की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें