फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 19 बोरी यूरिया के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद खाद और आरोपी कृषि विभाग को सौंपा गया
विज्ञापन

खनुआ। एसएसबी 66वीं वाहिनी सीमा चौकी हरदीडाली के जवानों ने शनिवार को नेपाल सीमा पर 19 बोरी यूरिया बरामद कर बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए कृषि विभाग को सुपुर्द किया गया है।

जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी हरदीडाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ठाकुर को विशेष सूत्रों से जानकारी मिली कि हरदीडाली गांव के समीप सीमा पर पगडंडी के रास्ते कुछ असामाजिक तत्व भारत से नेपाल खाद की तस्करी करने की फिराक में हैं। इस पर समवाय प्रभारी ने विशेष गश्त दल को रवाना किया। गश्ती दल ने देखा कि वहां खाद की कुछ बोरियां एकत्र कर रखी गई थीं और एक व्यक्ति बाइक पर दो बोरियां लादकर नेपाल सीमा की ओर बढ़ रहा है। इस पर गश्ती दल ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार गुप्ता निवासी हरदीडाली, थाना- सोनौली, जिला- महाराजगंज, के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि यह खाद अवैध रूप से नेपाल लेकर जा रहा था। स्थल की गहन तलाशी लेने पर कुल 19 बैग यूरिया खाद बरामद हुई। जवानों ने 19 बोरी यूरिया और एक बाइक जब्त करके गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कृषि विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें