फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sat, 05 Mar 2022 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

परिजन व ग्रामीण आरोपी के गिरफ्तारी के मांग को लेकर जंगल स्थिति पुलिस पिकेट के पास पिपराइच गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया है। सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा आंदोलन कारियों को समझाने में जुटी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल धूसड़ टोला धोधड़ा में शनिवार सुबह दरवाजे पर खेल रहा तीन वर्षीय बच्चा सड़क हादसे का शिकार हो गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं ग्रामीण लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले के गिरफ्तारी के मांग को लेकर पिपराइच गोरखपुर मार्ग पर जाम कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार सोनू का तीन वर्षीय बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर बच्चे को अपने चपेट में ले लिया। शायद घटना स्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों व मृतक बच्चे का पिता सोनू आदि नें बताया कि कार चालक गांव का प्रापर्टी डीलर है। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और बच्चे को ठोकर मार दी। चालक कार को छोड़कर बच्चे को बाइक से लेकर मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही डीलर मौके से फरार हो गया। वहीं परिजन व ग्रामीण आरोपी के गिरफ्तारी के मांग को लेकर जंगल स्थिति पुलिस पिकेट के पास पिपराइच गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया है। सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा आंदोलन कारियों को समझाने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें