इसके बाद आरोपियों ने यूनाइटेड इंडिया मेगा प्रोजेक्ट लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया एग्रो कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और ट्रिनिटी मल्टी स्टेट को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम की कंपनियां खोलकर गोरखपुर में संचालन शुरू किया। इसमें फिक्स डिपाजिट सहित अन्य योजनाओं में धन जमा कराया।
इसे भी पढ़ें: नेता का बैनर लगा जलपान स्टॉल चलाने पर बवाल, मारपीट में तीन घायल
बाद में मालूम हुआ कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय से बैंकिंग व्यवसाय करने व जमाकर्ताओं से रुपयों के लेनदेन का कोई लाइसेंस कंपनी के सीएमडी सहित अन्य लोगों को नहीं मिला है। नोट बदली के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय व सेवा केंद्र बंद कर दिए गए। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में खुले हेड ऑफिस सहित अन्य केंद्रों पर ताला लग गया।