फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दुष्कर्म मामले में 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल, सीओ कोतवाली को एसएसपी ने किया सम्मानित

Thu, 05 May 2022 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। 48 घंटे के भीतर ही आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के साथ चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। इसके लिए सीओ कोतवाली को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके में एक पीड़िता से दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल की गई। इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के साथ महज 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल करने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने सीओ कोतवाली विमल सिंह को प्रशस्ती देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला 30 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने एक मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा और फिर गिरफ्तारी के महज 48 घंटे के भीतर ही पीड़िता का कोर्ट में बयान करा लिया गया।

साथ ही इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। इससे आरोपी को जमानत नहीं मिल पाएगी और उसे जल्द सजा हो सकती है। एसएसपी ने त्वरित न्याय देने के लिए सीओ कोतवाली को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। 48 घंटे के भीतर ही आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के साथ चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। इसके लिए सीओ कोतवाली को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें