राकेश राव को रुपये वापस दिलाते उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को एक लाख 20 हजार रुपये बुधवार का वापस दिलाया। कुशीनगर क्षेत्र के रहने वाले राकेश राव से अप्रैल के पहले सप्ताह में अनजान व्यक्ति ने मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित कर लॉटरी में रुपये जीतने का प्रलोभन दिया।
साथ ही टोकन मनी भेजने के नाम पर मोबाइल पर भेजे ओटीपी का नंबर पूछा। जैसे ही राकेश ने ओटीपी नंबर बताया उनके खाते से जालसाजों से रुपये निकाल लिए। राकेश ने 11 अप्रैल को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
साइबर सेल के उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना रेंज के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी से निकाली गई संपूर्ण धनराशि पीड़ित को वापस कराई। पैसा वापस आने पर पीड़ित ने साइबर सेल का आभार जताया।