फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अपडेट: गोरखपुर से जाने वाली दस ट्रेनों की रेक संरचना में बदलाव, रास्ता बदलकर चलाई जाएगी दुर्ग-नौतनवा स्पेशल

Wed, 16 Jun 2021 08:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रेलवे प्रशासन ने चार ट्रेनों के संचालन अवधि में किया है विस्तार, चार ट्रेनों को 21 जून के बाद भी चलाने का निर्णय।
विज्ञापन
भारतीय रेल। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटंगी खुर्द-न्यू कटनी खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते दुर्ग से 23 जून को चलने वाली 08201 दुर्ग-नौतनवां स्पेशल और नौतनवां से 25 जून को चलने वाली 08202 नौतनवा-दुर्ग स्पेशल परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-काछपुरा-गोंडिया-दुर्ग के रास्ते चलाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन


चार ट्रेनों को 21 जून के बाद भी चलाने का निर्णय
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने चार ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार किया है। 04233 प्रयागराज संगम-मनकापुर स्पेशल 21 जून से तथा 04234 मनकापुर-प्रयागराज संगम स्पेशल 22 जून से अगली सूचना तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। इसी प्रकार 04231 प्रयागराज संगम-बस्ती स्पेशल 21 जून से अगली सूचना तक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को सप्ताह में पांच दिन तथा 04232 बस्ती-प्रयागराज संगम स्पेशल 21 जून से अगली सूचना तक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी।

 
विज्ञापन

इन ट्रेनों की संरचना में हुआ बदलाव

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के रेक संरचना में परिवर्तन किया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
  • 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल में 5 जुलाई से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 1, एसएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे ।
  • 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर स्पेशल में 10 जुलाई से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 1, एसएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
  • 05097 भागलपुर-जम्मूतवी स्पेशल में 8 जुलाई से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 1, एसएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
  • 05098 जम्मूतवी-भागलपुर स्पेेशल में 6 जुलाई से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 1, एसएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
  • 05045 गोरखपुर-ओखा स्पेशल में 1 जुलाई से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
  • 05046 ओखा-गोरखपुर स्पेशल में 4 जुलाई  से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।  
  • 05022 गोरखपुर-शालीमार स्पेशल में 5 जुलाई से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 1, एसएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएगे।
  • 05021 शालीमार-गोरखपुर स्पेेशल में 6 जुलाई से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 1, एसएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
  • 05029 गोरखपुर-पुणे स्पेशल में 8 जुलाई से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 1, एसएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
  • 05030 पुणे-गोरखपुर स्पेशल में 10 जुलाई से परिवर्तित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 1, एसएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें