फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर में दफनाया शव मिलने पर सीएम योगी पर बरसे चंद्रशेखर, बोले- हर मौत का देना होगा हिसाब

Fri, 18 Feb 2022 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के चकिया गांव में गुरुवार को नहर की पटरी के बगल में दफन शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव बैलो गांव के टोला सबहिया निवासी नारदमुनि साहनी (40) का था, जो तीन दिन पहले घर से काम पर निकला था।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद और सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में गुरुवार को एक दफनाया हुआ शव मिला था। इसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। वहीं भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि 'बाबा जी बेखौफ होकर झूठे कानून के राज का दावा करते हैं। जबकि उनके गृह जनपद गोरखपुर में बेखौफ अपराधी आए दिन जिंदा इंसान की हत्या कर दफना देते हैं। अभी दो बच्चों को दफनाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था, आज फिर नारद मुनि साहनी को मारकर दफना दिया गया। हर मौत का हिसाब देना होगा बाबा जी।'  बता दें कि चंद्रशेखर आजाद सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये है पूरा मामला

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के चकिया गांव में गुरुवार को नहर की पटरी के बगल में दफन शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव बैलो गांव के टोला सबहिया निवासी नारदमुनि साहनी (40) का था, जो तीन दिन पहले घर से काम पर निकला था।
विज्ञापन


माथे पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसओ पदमनाथ मिश्र ने बताया कि मृतक नारदमुनि साहनी की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें