सिंचाई विभाग के अधिकारी से रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट ने टॉप टेन बदमाश चंदन सिंह उर्फ देवकली को छह साल तीन माह 21 दिन की सजा सुनाई गई। इस मामले में शाहपुर थाने में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस महानिदेशक, द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के क्रम में न्यायालय में विचाराधीन गंभीर अपराधों की निरंतर पैरवी के परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को न्यायालय सीजेएम ने धारा 386/507 में अभियुक्त चंदन सिंह निवासी कुशहरा थाना चिलुआताल को दोषी पाने पर कारावास से दंडित किया है।
सजा दिलाने में एसपीओ संदीप सिंह, एपीओ जज कुमार राणा, एपीओ प्रत्युष कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक शाहपुर शशिभूषण राय व मॉनिटरिंग सेल का विशेष योगदान रहा।