फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: फ्लैटेड फैक्टरी के लिए केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, 1000 लोगों को सीधे तौर पर मिलेगा रोजगार

Mon, 02 Aug 2021 09:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सेक्टर 15 में 10,862 वर्गमीटर भूखंड पर बनेगा चार मंजिला फ्लैटेड फैक्टरी, कम से कम 1000 लोगों को सीधे तौर पर मिलेगा रोजगार।
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गीडा में बनने वाले फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। यह फ्लैटेड फैक्टरी चार मंजिला होगी। 10,862 वर्गमीटर में इस फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण होगा।

विज्ञापन


उद्यमियों की मांग को देखते हुए गीडा प्रशासन के द्वारा फ्लैटेड फैक्टरी की स्थापना प्रस्तावित है। इसके लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा चुका है। इसी प्रस्ताव के आधार पर स्थलीय निरीक्षण के लिए भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की एक टीम ने सोमवार को क्षेत्र का भ्रमण किया एवं फ्लैटेड फैक्टरी के लिए प्रस्तावित भूखंड का निरीक्षण किया गया।

टीम के अनुसार गीडा सेक्टर-15 में स्थल को फ्लैटेड फैक्टरी के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि योजना से गोरखपुर में होजरी एवं रेडीमेड गारमेंटस सेक्टर के उद्यमियों एवं अन्य छोटे उद्यमियों को एक स्थान पर सुविधायें मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 फैक्टरियों के लिए स्थान हो सकेगा उपलब्ध

पवन अग्रवाल ने बताया कि इस योजना में 10,862 वर्गमीटर भूखंड पर चार मंजिला फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण प्रस्तावित है। इस भूखण्ड पर 11,075 वर्गमीटर के निर्मित क्षेत्रफल पर 70 फैक्टरीयों के लिये स्थान उपलब्ध हो सकेगा और समस्त आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसमें न्यूनतम 1000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिल सकेगा। निरीक्षण के समय भारत सरकार एमएसएमई विभाग के उपनिदेशक अजय वाजपेयी तथा टीम के दो सदस्य एवं गीडा के अधिकारी तथा सलाहकार मेसर्स ई एवं वाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस योजना से उद्यमियों को सुविधा के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी होगा।

यह है एक विदेशी कॉन्सेप्ट
यह एक विदेशी कॉन्सेप्ट है। इसके तहत फ्लैटनुमा बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जाता है। इस कॉन्सेप्ट से जमीन और फैक्टरी के लिए मोटी रकम का इंवेस्टमेंट नहीं करना होता है। प्रोजेक्ट के हिसाब से फ्लैटेड फैक्ट्री में स्ट्रक्चर तैयार मिल जाता है। अच्छी बात यह भी है कि इस तरह की फैक्टरी किराए पर भी मिल जाती हैं।

संसाधनों के साथ किराए पर मिल जाती है फैक्टरी
फ्लैटेड फैक्टरी कॉन्सेप्ट से ऐसे कारोबारी भी कारोबार शुरु कर सकते हैं जिनके पास कम पूंजी है। जमीन खरीदने और फैक्टरी बनवाने से लेकर उसका स्ट्रक्चर तक तैयार कराने लायक लागत नहीं है। ऐसे में फ्लैटेड फैक्टरी कॉन्सेप्ट बहुत ही काम आता है। इसके तहत अपने काम के हिसाब से फैक्टरी में पहले से तैयार फ्लोर किराए पर लेकर काम शुरु किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें