पुलिस ने सड़क के दुकान, ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, लेकिन कोई ऐसा वाहन नहीं दिखा है, जिसकी दिशा तय हो सके। इसे देखते हुए ही एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अब शहर में प्रवेश करने वाले तीन प्रमुख स्थानों पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें: बिजली बिल में गड़बड़ी...पहले बढ़ाते हैं फिर सेटिंग का खेल खेलकर घटवाते हैं
प्रस्ताव के मुताबिक, कुशीनगर से शहर की ओर से आने वाले रास्ते पर कोनी के पास हाईवे पर वाहन चढ़ते हैं। दूसरा, रामनगर कड़जहां के पास देवरिया की ओर से वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। वहीं, बाघागाड़ा के पास से भी वाहन शहर में आते हैं। यही वजह है इन तीनों स्थानों पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी शुरू की गई है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर शहर के प्रवेश मार्ग पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कोनी में मिले शव की पहचान कराने में पुलिस जुटी है। आसपास के जिलों से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।