केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि इस साल 88.78 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। पिछले साल की तुलना में इस साल 5.38 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बता दें कि साल 2019 में 83.40 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही कोरोनो वायरस महामारी के कारण बोर्ड की परीक्षाओं को पहले ही स्थगित कर दिया गया था, वहीं बाद में परीक्षा रद्द कर दिया गया।
वहीं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा, 'प्रिय छात्र, माता-पिता और अध्यापक सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसे
http://cbseresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। हम इसे संभव बनाने के लिए आपको बधाई देते हैं। मैं दोहराता हूं, छात्रों का स्वास्थ्य और शिक्षा की गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है।'