फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्राम प्रधान के आरोपी बेटे एवं साथियों पर केस दर्ज

Thu, 15 Aug 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा के बेलकुर गांव में युवक को घेरकर पीटने के मामले मेें पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा। थाना क्षेत्र के बेलकुर गांव में युवक को घेरकर पीटने के मामले में गगहा पुलिस ने प्रधान जय हिंद गौतम के आरोपी बेटे अनुराग गौतम एवं चार अन्य पर केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को बेलकुर गांव से गिरफ्तार कर उसका चालान किया।
आरोप के मुताबिक उसने गगहा थाने की गाड़ी के बोनट पर बैठकर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसके बाद गांव के ही युवक विशाल पाल ने उसे मजाक-मजाक में प्रशासन से शिकायत करने की बात कही थी। इसी बात को लेकर मंगलवार देर शाम अनुराग गौतम ने साथियों के साथ मिलकर विशाल को मारा पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले बेलकुर गांव के राप्ती तट पर शव बरामद हुआ था। गगहा पुलिस बंधे पर गाड़ी खड़ी कर शव को पानी से निकलवाने जुटी थी। इस दौरान एकांत पाकर गगहा थाने की गाड़ी पर बैठकर फोटो खिंचवाई थी। इस बीच दो दिन पहले सोशल मीडिया पर उसी फोटो पर भोजपुरी गाना लगाकर रील बनाई गई थी। जिसको लेकर गांव का युवक ब्लैकमेल कर रहा था इसलिए दोस्तों के साथ उसकी पिटाई कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें