फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज छाए रहेंगे बादल, कल से बारिश के आसार

Thu, 15 Aug 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुशनुमा माहौल में आज मनेगा स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

- शुक्रवार व शनिवार को है बारिश का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस बृहस्पतिवार का खुशनुमा माहौल में मनाया जाएगा। इस दौरान बादल छाने के साथ कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के चलते शुक्रवार व शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना रहा। काली घटा छाने से मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन दोपहर के 12 बजते-बजते मौसम ने करवट ली। तीखी धूप के चलते उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी। शाम तक मौसम ऐसे ही बना रहा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन में बादल छाए रहने के कही-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को बारिश का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें