फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नवजात बच्ची को फेंके जाने पर अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस बोली- जांच कर की जाएगी कार्रवाई

Sat, 22 Jan 2022 11:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा इलाके में दुर्गा मंदिर के पीछे मिली थी नवजात। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज, पुलिस बोली-जांच कर की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
तहरीर देते ग्राम प्रधान। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सियारामपुर गांव के टोला नंदापार के पूरब स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे मिली नवजात बच्ची के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। प्रधान चन्दा निषाद की तहरीर पर पुलिस ने धारा 317 आईपीसी (12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का परित्याग करना) में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी को दुर्गा मंदिर के पास नवजात लावारिस हालत में मिली थी। अगले ही दिन ग्राम प्रधान चन्दा निषाद ने तहरीर दी थी। तहरीर में लिखा है कि मंगलवार (18 जनवरी) की शाम सात बजे सियारामपुर में दुर्गा मंदिर के पीछे जीवित नवजात मिली थी। नवजात का परित्याग करना कानूनन अपराध है, इसलिए केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

चंदा निषाद की तहरीर को लेकर उनके प्रतिनिधि हनुमान निषाद गुलरिहा थाने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर की गैर मौजूदगी में एसएसआई ने तहरीर ली थी, लेकिन एफआईआर के नाम पर मामले में टालमटोल किया जा रहा था। शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गुलरिहा अमित दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जांच कर पुलिस को करनी चाहिए कार्रवाई

प्रधान प्रतिनिधि हनुमान निषाद ने कहा कि नवजात को फेंका जाना गंभीर मामला है इस मामले में पुलिस को जांच कर कार्रवाई करना चाहिए।

यह हुआ था

सियारामपुर में दुर्गा मंदिर के पास नवजात मिली थी। इसको जन्मदाता मरने के लिए छोड़ गए थे। निर्वस्त्र नवजात के ऊपर कपड़ा ओढ़ाकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया था। फिलहाल, बच्ची स्वस्थ है।

हर मासूम के साथ अमर उजाला, आप भी करें मदद

क्या आप इस बच्ची के हृदयहीन माता-पिता को जानते हैं। यदि आपके पास कोई भी सुराग हो तो हमें बताएं। यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा होगी। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसकी जानकारी आप गुलरिहा थाने में भी दे सकते हैं।

इस नंबर पर दे सूचना

गुलरिया थानेदार के मोबाइल नंबर 9454403512 या अमर उजाला को मोबाइल नंबर 8392945721 पर सूचना दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें