गोरखपुर में योजनाबद्ध तरीके से पूर्व सैनिक की पत्नी को फर्जी बैनामा करने के मामले में सोमवार को जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा में खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पूर्व सैनिक की पत्नी ने एसएसपी डॉ.विपिन ताडा से मुलाकात कर जालसाजी की जानकारी दी थी।
एसएसपी के आदेश पर खोराबार पुलिस ने जगदीशपुर के रामलक्षन, पुष्पा, शुत्रुघन और देवव्रत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। खबर है कि गिरोह पर पूर्व में चौरीचौरा थाने में भी इसी तरह का केस दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक, कूड़ाघाट नंदानगर निवासी पूर्व सैनिक धर्मदेव यादव की पत्नी सुभद्रा देवी ने जमीन का बैनामा कराया था। जमीन के लिए उन्होंने जगदीशपुर, खोराबार निवासी रामलक्षन, पुष्पा, शत्रुघन और देवव्रत से संपर्क किया था। चोरों ने मिलकर रुपये हड़पने की साजिश रची और एक जमीन खोराबार इलाके में दिखाया था, जो कास्तकार श्रीभागतव के नाम पर थी।
मगर, चारों ने मिलकर रुपये लेने के बाद फर्जी तरीके से बैनामा किया। श्रीभागवत की जगह पर रामक्षन खुद खड़ा हो गया था और जमीन का बैनामा किया। इसकी जानकारी होने के बाद सुभद्रा ने एसएसपी से शिकायत की।
एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ जांच कराई। जिससे धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए पूर्व सैनिक के साथ हुई धोखाधड़ी व फर्जी बैनामें करने वाले गिरोह के खिलाफ खोराबार थाने में केस दर्ज कर लिया गया। धोखाधड़ी करने वाले इस गिरोह के खिलाफ पूर्व में भी थाना चौरीचौरा में भी केस दर्ज है।