फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 22 कंपनियों ने दी 931 युवाओं को नौकरी, इस कंपनी ने दिया सबसे अधिक रोजगार

Mon, 20 Dec 2021 07:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, आईटीआई चरगांवा और कौशल विकास मिशन के तहत आयोजन

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, आईटीआई चरगांवा और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन सोमवार को आईटीआई चरगांवा परिसर में किया गया। जहां 22 कंपनियों ने 931 युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान किया।

विज्ञापन


हैवल्स इंडिया लिमिटेड की ओर से सर्वाधिक 115 युवाओं को रोजगार का मौका दिया गया है। कंपनी की ओर से 250 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित और साक्षात्कार के बाद 115 युवाओं को देर शाम नियुक्ति पत्र दिया गया। मेला का उद्घाटन मेयर सीताराम जायसवाल ने किया। तत्पश्चात दस्तावेजों के सत्यापन के साथ मेला की शुरुआत हुई। पहले लिखित फिर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया।

इस मौके पर आईटीआई जेडी राजेश राम, आईटीआई चरगांवा के प्राचार्य सत्यकांत, सहायक निदेशक सेवायोजन राजबिहारी चतुर्वेदी, अपर सांख्यिकी अधिकारी अरविंद कुमार यादव, पवन कुमार पटेल, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

इन कंपनियों ने दी नौकरी

फ्लिपकार्ट-79, गुड वर्क-33, नवज्योति-29, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन-41, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड-30, एके ऑटोमेटिक्स-39, जेंट एक्वा लिमिटेड-18, टेक्निका इंटरप्राइजेज 90, मेक आर्गेनिक इंडिया-75, पुखराज हेल्थकेयर-44, आरोहन फाइनेंसियल सर्विसेज 12, जेके ऑटोमोबाइल 25, केबीएम-23, जेएमके-25, इजी मार्ट रिटेल स्टोर 41, सद्गुरु फैशन 25, जेएनएस इंस्टूमेंटस-24, एसिन ऑटोमोटिव- 20, फिम इंडस्ट्रीज-55, योर च्वाइस-13

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें