फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रैवल्स एजेंसी संचालक समेत तीन पर जालसाजी का केस, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Feb 2023 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

महराजगंज के परतावल धरमौली निवासी सूरज कुशवाहा ने तहरीर देकर बताया कि उसे विदेश जाना था। उसने रामनगर कड़जहां स्थित स्काई ट्रेवल्स एजेंसी पर संपर्क किया। वहां उससे 20 हजार नकद व 20 हजार कर्मचारी काव्या के गूगल पे के जरिये लिया गया। कुल 40 हजार पेमेंट करने के बाद उसे टिकट दिया गया।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के रामनगर कड़जहा स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी संचालक द्वारा विदेश जाने वाले बेरोजगारों से एक लाख 10 हजार रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। संचालक व वहां के कर्मचारियों ने पहले हवाई जहाज का टिकट बुक कराया और बाद में कैंसिल करा दिया।

विज्ञापन


बेरोजगार युवा जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें टिकट कैंसिल होने की जानकारी हुई। इसके बाद युवाओं ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने स्काई ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक चंदन कुमार, मैनेजर तहजीब अंसारी व कर्मचारी काव्या पासवान के खिलाफ जालसाजी व रुपये हड़पने के आरोप में दो अलग अलग केस दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महराजगंज के परतावल धरमौली निवासी सूरज कुशवाहा ने तहरीर देकर बताया कि उसे विदेश जाना था। उसने रामनगर कड़जहां स्थित स्काई ट्रेवल्स एजेंसी पर संपर्क किया। वहां उससे 20 हजार नकद व 20 हजार कर्मचारी काव्या के गूगल पे के जरिये लिया गया। कुल 40 हजार पेमेंट करने के बाद उसे टिकट दिया गया। लेकिन, विदेश जाने के दिन वहां के मालिक चंदन कुमार व मैनेजर तहजीब अंसारी और कर्मचारी काव्या ने मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन


जब वह विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा तो टिकट कैंसिल होने की जानकारी हुई। वहीं देवरिया के भलुअनी निवासी भीम कुमार भारती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि स्काई एजेंसी संचालक ने उससे दो बार में 35-35 हजार कर कर कुल 70 हजार लिए और बीजा व टिकट दिया। लेकिन, टिकट बाद में कैंसिल हो गया। आरोप है कि संचालक ने और भी युवाओं के साथ इस तरह की जालसाजी की है।

पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार सुबह संचालक चंदन कुमार, मैनेजर तहजीब अंसारी व कर्मचारी काव्या पासवान के खिलाफ दो अलग अलग मुकदमा दर्ज किए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें