पीड़िता की मां ने दर्ज कराए केस में बताया है कि बुधवार रात में बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म किया गया। बच्ची के शोर मचाने पर गई तो बालक बच्ची के साथ हैवानियत कर रहा था। लेकिन, इसके बाद मामला घरवालों के संज्ञान में आया तो उसे दबाने की कोशिश की गई। गांव में पंचायत के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन शुक्रवार शाम में बच्ची की मां ने डाॅयल 112 पर दुष्कर्म की सूचना दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने आरोपी की उम्र को 12 साल बताया है। पुलिस उम्र का भी सत्यापन कर रही है।
इसे भी पढ़ें: अब प्याज ने दिखाए तेवर: दो दिनों में चार रुपये किलो चढ़ा, जानिए क्यों अचानक बढ़ने लगा दाम
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपी भी बच्चा ही है। पीड़िता की मां ने अचानक मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया है। पुलिस पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज कराएगी। जांच व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रंजिश की बात सामने आई है।