फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और हत्या के आरोप में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण और हत्या के आरोप में चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के अरईपार बरपार निवासी राकेश मणि की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर में राकेश मणि ने आरोप लगाया है कि उनका छोटे भाई राहुल प्रकाश मणि त्रिपाठी (28) ने कमलेश मद्धेशिया निवासी मेहड़ा पुरवा के साथ मकान खरीदने का सौदा किया था। इसमें उसने 25 लाख रुपये दे भी दिए थे। चार अक्तूबर को कमलेश मद्धेशिया अपने साथी दुर्गेश साहनी निवासी सिंधी मिल कॉलोनी, रामप्रवेश चौहान निवासी जमुना सदन, रामवीर पता अज्ञात के साथ घर पर पहुंचे। ये लोग भाई को साथ ले गए। इसके बाद से भाई अभी तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका। आशंका है कि चारों ने रकम हड़पने की नियत से अपहरण कर भाई की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह जानकारी सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें