फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नकली आधार कार्ड पर 11 अफगानी पहुंचे नेपाल, तीन महिला समेत आठ पुरुष होटल से गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 08:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। पकड़े गए अफगानी नागरिकों ने बताया कि सोनौली सीमा के रूपेनदेही में नेपाल-भारत सीमा पर बेलहिया से नेपाल में प्रवेश किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सोनोली सीमा से 11 अफगानी नागरिक नकली आधार कार्ड पर नेपाल पहुंच गए। काठमांडू के सिनामंगल से 11 अफगान नागरिकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिनामंगल के डीआईजी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने सोमवार की सुबह उन्हें सिनामंगल के एक घर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सीआईबी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छह लोगों के पास से भारत के आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद भारतीय आधार कार्ड फर्जी है। भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। पकड़े गए अफगानी नागरिकों ने बताया कि सोनौली सीमा के रूपेनदेही में नेपाल-भारत सीमा पर बेलहिया से नेपाल में प्रवेश किए। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। 

तीन महिलाएं एवं आठ पुरुष गिरफ्तार
नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में काठमांडू के सिनामंगल कस्बे से 11 अफगान नागरिकों को नेपाल की सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया है। एसपी श्याम कुमार महतो ने बताया कि पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सिनामंगल के एक होटल से तीन महिलाओं और आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक ही परिवार के पांच और अलग-अलग परिवारों के बाकी लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें