फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोऑपरेटिव बैंक के सहायक सचिव सहित सात पर केस, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Mon, 20 Nov 2023 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ऑपरेटिव बैंक के सहायक सचिव धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित सात लोगों के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने चोरी, उत्पात मचाने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कोऑपरेटिव बैंक के निर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिंह विशेन की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैकेनिकल डिपार्टमेंट प्राइमरी को-ऑपरेटिव बैंक के सहायक सचिव धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित सात लोगों के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने चोरी, उत्पात मचाने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कोऑपरेटिव बैंक के निर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिंह विशेन की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


अनिल सिंह ने दी तहरीर में बताया है कि 12 मई 2023 को वह को-ऑपरेटिव बैंक गए थे। आरोप है कि उन्हें देखते ही बैंक के सहायक सचिव धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव अपने सहयोगी धनश्याम सिंह, रघुपति सिंह, नित्यानन्द पांडेय, विनय कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण सिंह के साथ मिलकर घेर लिया और कहा कि जब सचिव ने आपको मना किया है तो बैंक में कैसे चले आए।

धमकाया कि राकेश कुशवाहा को वापस नौकरी पर रखिए और प्रतिमाह दो लाख रुपये भी देते रहिए अन्यथा आपको बैंक में घुसने नहीं देंगे। अनिल ने कहा है कि राकेश पर हत्या का केस है और बिना लीगल सहमति के उन्हें नहीं रखा जा सकता इसलिए उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कथावाचक के ड्राइवर को भारत रत्न की इच्छा जागी...साहब ने औचित्य भी नहीं पूछा
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न की तथा सीसीटीवी उखाड़ ले गए। धीरेंद्र श्रीवास्तव ने धमकाते हुए कहा कि इस बैंक में वर्ष 2001 में पूर्व अध्यक्ष उग्रसेन सिंह और उनके साथ अन्य दो की हत्या उसने ही कराई है, आपका भी हश्र पूर्व अध्यक्ष जैसा ही होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें