फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शौक की खातिर किराना व्यापारी से कार सवारों ने की थी लूट, एक दिन में ही दबोच लिए गए आरोपी

Sat, 01 Jan 2022 04:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महमूद जाकिर अली गाड़ी चलाने का काम करता है। वारदात के दिन वह अपने मालिक की कार लेकर आया था जिससे वारदात की थी। पुलिस को उसने बताया कि उसे लगा कि वह बच जाएगा और कार के जरिए पुलिस जाएगी तो मालिक पर ही शक होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के केवटनिया टोले के पास बृहस्पतिवार की रात किराना व्यापारी से लूट करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शौक और नशे के लिए वारदात को अंजाम दिए थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान भभौरा निवासी महमूद जाकिर अली और अजय निषाद के रूप में हुई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने गुलरिहा थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी नार्थ ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात व्यापारी सूरज जायसवाल दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में लद्यु शंका के लिए रुके थे कि कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर सात हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर लूट का केस दर्ज कर लिया था। अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 4100 रुपये व मोबाइल बरामद कर लिया है।

मालिक के कार से की थी वारदात

महमूद जाकिर अली गाड़ी चलाने का काम करता है। वारदात के दिन वह अपने मालिक की कार लेकर आया था जिससे वारदात की थी। पुलिस को उसने बताया कि उसे लगा कि वह बच जाएगा और कार के जरिए पुलिस जाएगी तो मालिक पर ही शक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें