फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: प्रत्याशियों को 24 और 28 फरवरी को दिखाना होगा चुनावी खर्च का ब्योरा, इन्हें बनाया गया है लेखा टीम का प्रभारी

Thu, 24 Feb 2022 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों को दूसरे चरण के तहत 24 फरवरी को अपने रोजाना के चुनावी खर्च का ब्योरा, लेखा टीम को दिखाना होगा। इसी तरह तीसरे चरण के तहत 28 फरवरी को अपने-अपने व्यय रजिस्टर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लेखा टीम के प्रभारी को दिखाने होंगे। पहले चरण के तहत चुनावी खर्च का ब्योरा दिखाने की तारीख पहले ही बीत चुकी है।  

विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण जनार्दन प्रसाद पांडेय ने बताया कि सभी प्रत्याशी या उनके एजेंट को रोजाना के चुनावी खर्च का रजिस्टर लेकर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच जिला पंचायत सभागार आना होगा। रजिस्टर के निरीक्षण के लिए विधानसभा क्षेत्रवार लेखा टीम के प्रभारी तय किए गए हैं। उन्हें ही यह रजिस्टर दिखाना होगा, जिसके बाद ये प्रभारी अपनी रिपोर्ट तैयार कर व्यय प्रेक्षक को सौंपेंगे।

इन्हें बनाया गया है लेखा टीम का प्रभारी

नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण ने बताया कि कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए जितेंद्र राय वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, मोबाइल नंबर 9415263359, पिपराइच के लिए नागेंद्र सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी आरएफसी, मोबाइल नंबर 9415211121,  शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए अजय कुमार शाही, सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स, मोबाइल नंबर 9415997475,  ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए ईश्वर यादव, वित्त लेखाधिकारी कार्यालय माध्यमिक शिक्षा, मोबाइल नंबर 9839523755 को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के लिए मोहनलाल गुप्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय उप शिक्षा निदेशक, मोबाइल नंबर 9451278850, खजनी विधानसभा क्षेत्र के लिए राजीव वर्मा, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, मोबाइल नंबर 8299402703, चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए रियाज अहमद, सहायक लेखाधिकारी कार्यालय समाज कल्याण, मोबाइल नंबर 8840667536, बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मनोज कुमार वित्तीय परामर्शदाता कार्यालय जिला पंचायत, मोबाइल नंबर 9795291124 और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के लिए विनोद सोनकर सहायक लेखाधिकारी कार्यालय क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ,मोबाइल नंबर 9956005897 को प्रभारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें