फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET 2021: पीईटी परीक्षा में शामिल होने से अभ्यर्थियों को रोका, आर्मी स्कूल केंद्र छात्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Aug 2021 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

परीक्षार्थियों का कहना है कि इतनी बारिश में भी सुबह 9:30 बजे आर्मी स्कूल पहुंच गए थे। इसके बावजूद गेट बंद कर दिया गया। उन्होंने स्कूल के प्रबंधन और स्टैटिक मजिस्ट्रेट से भी बात की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) में आर्मी स्कूल पर पहली पाली में 15 से 20 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने नहीं दिया गया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा के समय से आधे घंटे पहले वह पहुंच चुके थे। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों का कहना है कि इतनी बारिश में भी सुबह 9:30 बजे आर्मी स्कूल पहुंच गए थे। इसके बावजूद गेट बंद कर दिया गया। उन्होंने स्कूल के प्रबंधन और स्टैटिक मजिस्ट्रेट से भी बात की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

अभ्यर्थियों ने इसके बाद आर्मी पब्लिक स्कूल गेट पर ही प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आधे घंटे पहले से लेकर प्रदर्शन करने तक का वीडियो क्लिप भी बनाया है। उनका कहना है कि दूसरे जिलों से वह परीक्षा देने आए थे। उनके साथ अन्याय हुआ है, कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें