फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुक्कट प्रशिक्षण कार्यक्रम: मुर्गी पालन से हर महीने कमा सकते हैं करीब एक लाख रुपये

Sun, 27 Feb 2022 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रशिक्षण संयोजक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कुक्कुट व्यवसाय न केवल लघु व सीमांत कृषकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सक्षम है, बल्कि यह कुपोषण मिटाने में भी सहभागी है।
विज्ञापन
मुर्गी फॉर्म - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुर्गी पालन भी लाभकारी व्यवसाय है। इसे शुरू करने के लिए ज्यादा धनराशि की आवश्यकता भी नहीं होती। 1500 मुर्गियों को पालने से लगभग एक लाख रुपये मुनाफा कमाया जा सकता है।

विज्ञापन


ये बातें आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. एसके तोमर ने कहीं। वह पशुधन प्रबंधन एवं लाभकारी डेयरी व्यवसाय पर 40 किसानों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर बोल रहे थे।

गगहा विकास खंड के भैंसह बुजुर्ग गांव में चल रहे इस प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को कुक्कुट प्रबंधन के विभिन्न आयामों जैसे आहार, आवास एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेषज्ञों डॉ. एसपी सिंह, डॉ. कंचन आदि ने जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण संयोजक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कुक्कुट व्यवसाय न केवल लघु व सीमांत कृषकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सक्षम है, बल्कि यह कुपोषण मिटाने में भी सहभागी है। प्रशिक्षण के उपरांत उपस्थित सभी 40 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें