फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खुद को लिपिक बता जालसाज ने बीएलओ के खाते से उड़ाए 27 हजार, शिकायत दर्ज

Sun, 10 Oct 2021 10:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बीएलओ ने जालसाज के फोन पर भेजे गए लिंक को अपडेट कर दिया। इसके बाद जालसाज ने बैंक खाते का कोड पूछा और कुछ देर बाद बैंक खाते से 27 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वह भाग कर बैंक पहुंचा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके की ग्राम पंचायत गंगटही निवासी रोजगार सेवक/बीएलओ को एक जालसाज ने कलेक्ट्रेट का लिपिक बनकर फोन किया और एक लिंक अपडेट कराया। इसके बाद बैंक खाते का पिन कोड पूछ कर 27 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर धन निकासी का मैसेज आने पर बीएलओ भाग कर बैंक पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने साइबर क्राइम में जालसाज के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गंगटही निवासी रामकेवल रोजगार सेवक हैं। वह बूथ संख्या चार मदरिया का बीएलओ भी हैं। भारतीय स्टेट बैंक सहजनवां में उनका खाता है। शुक्रवार को वह ब्लॉक मुख्यालय सहजनवां आए थे। शाम करीब पांच बजे जालसाज ने फोन कर कहा कि मैं डीएम कार्यालय का लिपिक बोल रहा हूं। एक बीईओ का लिंक भेजा है, उसे तत्काल अपडेट करें।

बीएलओ ने जालसाज के फोन पर भेजे गए लिंक को अपडेट कर दिया। इसके बाद जालसाज ने बैंक खाते का कोड पूछा और कुछ देर बाद बैंक खाते से 27 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वह भाग कर बैंक पहुंचा।
विज्ञापन


प्रबंधक को शिकायत दर्ज कराई। शाखा प्रबंधक ने जांच कर पीड़ित को साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराने को कहा। पीड़ित ने साइबर क्राइम में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें