फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तंत्रमंत्र के सहारे जमीन में गड़ा एक करोड़ का सोना निकलवा रहा था व्यापारी, लालच में गवां दिए सात लाख रुपये

Sun, 20 Jun 2021 09:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गल्ला व्यापारी को सोना दिलाने के नाम पर मौलवी ने की जालसाजी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के कटसहरा में एक मौलवी ने संतकरीबनगर के एक व्यापारी को तंत्रमंत्र के सहारे जमीन में गड़ा हुआ एक करोड़ का सोना दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की जालसाजी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संतकरीबनगर के मोलनापार निवासी रामचंद्र गल्ला व्यापारी हैं। उनकी मुलाकात एक वर्ष पहले कटसहरा निवासी सुहेल मौलवी से हुई। आरोप है कि सुहेल मौलवी ने रामचंद्र को बताया कि आपके घर में एक करोड़ रुपये का सोना गड़ा हुआ है। उसने दावा किया कि तंत्र मंत्र से सोना निकलवा दूंगा। व्यापारी भी मौलवी के झांसे में आ गए। 

आरोप है कि इस काम के एवज में मौलवी धीरे-धीरे कर उनसे एक साल के अंदर लगभग सात लाख रुपये ले लिया। इसके बाद भी वह लगातार रुपयों की मांग करता रहा। व्यापारी को ठगे जाने का एहसास हुआ तो व्यापारी ने काम न होने पर मौलवी से अपने पैसे वापस मांगना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद मौलवी ने व्यापारी को तंत्रमंत्र की धकमी देते हुए कहा कि अगर पैसा वापस मांगोगे तो तंत्रमंत्र से तुम्हारी जान ले लूंगा। मौलवी से ठगे जाने के बाद व्यापारी ने रविवार को हरपुर बुदहट थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी उदयशंकर कुशवाहा ने कहा कि तहरीर मिली है। मौलवी को बुलवाया गया है। उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें