फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल: अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने 117 शिक्षकों का काटा वेतन

Thu, 25 Nov 2021 10:14 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारियों व जिला समन्वयकों ने 21 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौ दर्जन से अधिक शिक्षक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के परिषदीय स्कूलों में अक्तूबर-नवंबर माह में हुए निरीक्षण में 117 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले हैं। शिक्षकों की इस अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने शिक्षकों के अनुपस्थित दिन के वेतन कटौती की है।
विज्ञापन


बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारियों व जिला समन्वयकों ने 21 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खोराबार, पिपराइच, गोला, पिपरौली, चरगांवा, सरदानगर, बांसगांव, पाली, जंगल कौड़िया, गगहा, उरुवा, सहजनवां, कैंपियरगंज, भरोहिया तथा नगर क्षेत्र के स्कूलों में नौ दर्जन से अधिक शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्कूल में न तो इन्होंने कोई सूचना दी थी और न ही ऑनलाइन ही अवकाश के लिए आवेदन किया था।

बीएसए आरके सिंह ने बताया कि जिन 117 शिक्षकों के विरुद्ध वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है। ये सभी निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से स्कूल से अनुपस्थित मिले थे। बिना किसी सूचना के स्कूल से अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता है। यह आचरण कर्मचारी-शिक्षक नियमावली के विरुद्ध है। ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें