फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी पड़ी फीकी: दूल्हे के इंतजार में बैठी रही दुल्हन, नहीं आई बरात

Tue, 14 Jun 2022 03:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर मधुप नाथ मिश्र ने बताया कि दुल्हन के भाई के तहरीर पर दूल्हा प्रदीप, पिता बांकेलाल सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़हलगंज में रविवार रात सज संवर कर अपनी बरात के इंतजार में बैठी दुल्हन की मेंहदी फीकी पड़ गई, लेकिन बरात नहीं आई। आंसुओं के बीच उसे लोग समझा रहे थे, कइयों ने बरातियों से भी संपर्क किया, लेकिन बरात नहीं आई। बाद में दुल्हन के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर दूल्हा पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के पोहिला गांव निवासी युवती की शादी गोला थाना क्षेत्र के प्रदीप यादव पुत्र बांकेलाल यादव से तय थी। 12 जून की रात बरात आनी थी। खातिरदारी के लिए नाश्ते से लेकर भोजन व जयमाला सब कुछ तैयार था, लेकिन इंतजार करने के बाद तय समय पर बरात नहीं पहुंची।

बरात न आने से रिश्तेदार व गांव के लोग सन्न रह गए। सबसे अधिक आघात दुल्हन को लगा। वह तो पूरी तरह अंदर से टूट गई। सुबह लड़की के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बरात लाने के लिए लड़के के पिता ने तीन लाख रुपये और देने की मांग की। जबकि शादी तय करने के समय जो मांग थी, उसे पूरा कर दिया गया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मधुप नाथ मिश्र ने बताया कि दुल्हन के भाई के तहरीर पर दूल्हा प्रदीप, पिता बांकेलाल सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें