फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों के बीच गोरखपुर के साइबर थाने को नया भवन मिल गया है। चरगांवा स्थित दो मंजिला भवन में शुक्रवार से कामकाज शुरू हो गया। एडीजी जोन राम कुमार ने विधिवत उद्घाटन कर भवन का निरीक्षण किया। 4 करोड़ 88 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बने इस भवन में साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई, जांच और विवेचना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

अब तक साइबर थाना पुलिस लाइंस के पास स्थित अस्थायी भवन से संचालित हो रहा था। सीमित जगह और संसाधनों के बीच पुलिसकर्मियों को शिकायतों की जांच और विवेचना करनी पड़ती थी। नए भवन में थाना स्थानांतरित होने से पुलिसकर्मियों को व्यवस्थित कार्यस्थल मिलेगा। साथ ही साइबर ठगी के पीड़ितों की शिकायतें सुनने और मामलों में कार्रवाई करने में भी सहूलियत होगी।
दो मंजिला भवन में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए जनरेटर, स्थानीय नेटवर्क और सड़क प्रकाश की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जून 2026 को इस भवन का लोकार्पण किया था।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद एडीजी राम कुमार ने भवन में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में डीआईजी रेंज डॉ. एस. चन्नप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी उत्तरी राजेश घुनावत, एसपी सिटी निमिष पाटील, एसपी क्राइम अयोध्या प्रसाद सिंह, सीओ कैंट अरुण कुमार एस, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और प्रतिसार निरीक्षक अभिचल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें