- वार्ड में भर्ती महिलाओं के वॉशरूम जाने में हो रही दिक्कत
- परिजनों ने अधीक्षक कार्यालय में की है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के स्त्री व प्रसूति विभाग के वार्ड में शौचालय के मुख्य दरवाजे के नीचे का फर्श पूरी तरह टूट चुका है। वार्ड में भर्ती महिला मरीजों को वॉशरूम जाते समय फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। परिजनों ने इस अव्यवस्था की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत कर मरम्मत कराने की मांग की गई है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री व प्रसूति वार्ड में पिछले एक महीने से शौचालय के मुख्य दरवाजे के नीचे का फर्श टूट चुका है। लेकिन अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से उसका मरम्मत नहीं कराई गई। इस वार्ड में ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा को भर्ती किया जाता है। फर्श टूटने से शौचालय में जाते समय मरीजों को फिसलकर गिरने का खतरा बना रह रहा है। तीमारदार राधेश्याम ने बताया कि उनकी पत्नी पांच दिनों से भर्ती हैं। मंगलवार को वह वॉशरूम जा रही थी अचानक पैर फिसल गया और गिरने से बच गई। वहीं मरीज के परिजन गीता देवी ने बताया कि इस वार्ड की बाकी सेवाएं ठीक हैं लेकिन शौचालय के टूटे फर्श टूटा हुआ है। अगर संभलकर शौचालय में नहीं जा रहे हैं तो फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है।
इस संदर्भ में चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन शुक्ला ने कहा कि वार्ड नबंर सात के दरवाजे के समाने का फर्श टूटे की जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।