उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चिलुआताल में 18 साल का एक युवक अपनी सगी बहन से शादी करने की जीत पर अड़ा है। युवक खुद की जाती का हवाला देकर शादी को जायज बता रहा है। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर वह फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके में किराए का मकान लेकर एक महिला अपने लड़के और लड़की के साथ रहती है। लोगों के घरों में काम कर वह अपना जीवन यापन करती है।