फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर बनाया वीडियो, वर्चस्व बनाने के लिए कर दिया वायरल

Wed, 02 Sep 2020 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, फुटहवा इनार (गोरखपुर)।

सार

  • अनुसूचित जाति की है पीड़िता, पुलिस ने मामला प्रेम प्रपंच का बताया, बोली जांच के बाद होगी कार्रवाई
  • धर्मपरिवर्तन के लिए पिटाई की सूचना पर दौड़े पुलिस के अफसर, एसपी नार्थ, एलआईयू की टीम ने भी की पूछताछ
  • एसपी नार्थ पहुंचे पीड़िता के घर, बयान लिया, देर शाम तक आरोपी मोनू अली गिरफ्तार, पुलिस कर रही है जांच 
विज्ञापन
आरोपी मोनू अली की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा इलाके के एक गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी (15 वर्ष) की पिटाई का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके साथ यह अफवाह भी फैल गई कि किशोरी के धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसकी डंडे से पिटाई की गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी मुंडेरा बाजार निवासी मोनू अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वर्चस्व बनाने के लिए वीडियो वायरल किया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो 27 अगस्त का बताया जा रहा है, मगर सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो देखने से लग रहा है कि अपनी किसी बात को मनवाने के लिए किशोरी को पीटा जा रहा है। पुलिस की जांच में पता चला कि पिटाई करने वाला युवक ऑटो चालक है, जबकि पंद्रह वर्षीय किशोरी बेहद गरीब परिवार से है।

वीडियो वायरल होने के साथ ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा, एलआईयू की टीम चौरीचौरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता की पहचान कर उसका बयान लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो युवक का किशोरी से प्रेम संबंध है। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद उसने किशोरी की बेरहमी से पिटाई की है। वीडियो के अनुसार आरोपी युवक पहले उसे थप्पड़ मारता है फिर डंडे से पिटाई कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी से मामले की जानकारी ली गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कहीं संबंध बनाने से इनकार पर तो नहीं की पिटाई

क्षेत्र में एक चर्चा यह भी है कि किशोरी की पिटाई संबंध बनाने से इनकार करने पर की गई है। वीडियो के आखिरी में एक शब्द बुलवाने की कोशिश की जा रही है, जो प्रेम संबंध की ओर इशारा करता है। आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी दोस्तों के साथ आया होगा, जिस वजह से किशोरी वहां से भागना चाहती थी। इसीलिए आरोपी ने उसकी पिटाई की और वीडियो भी बनाया है।

डर की वजह से नहीं दी थी सूचना
ग्राम प्रधान के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद करने और पुलिस को सूचना देने के लिए कहा था। पीड़ित परिवार काफी गरीब है। डर की वजह से उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। मंगलवार को जब वीडियो वायरल हुआ है, तब पुलिस को खुद ही जानकारी हो गई ।

किसने और क्यों वायरल किया वीडियो, जांच शुरू
वीडियो को तीन दिन बाद किसने और क्यों वायरल किया है, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जिस तरह से पिटाई की जा रही है और वीडियो बनाया गया है उससे एक बात तो साफ है कि आरोपी सिर्फ एक युवक ही नहीं है, कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन

गिड़गिड़ा रही है किशोरी

किशोरी गिड़गिड़ा कर छोड़ देने की दुहाई दे रही है, तो आरोपी उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहा है। पहले थप्पड़, फिर पैर पर तेजी से डंडे से मार रहा है और किशोरी चीख कर सिर्फ यही गुजारिश कर रही है कि उसे छोड़ दिया जाए।

सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा ने बताया कि चौरीचौरा में एक किशोरी का वीडियो वायरल हुआ था। मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी का किशोरी से परिचय था, उसे लग रहा था कि वह किसी और लड़के से भी बात कर रही है, इसी वजह से उसकी पिटाई की। फिर वर्चस्व बनाने के लिए वीडियो को वायरल किया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें