फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में तीन कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, 288 नए मरीज मिले

Wed, 02 Sep 2020 09:03 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में 24 घंटे में कोरोना के 288 नए मरीज मिले हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है। संक्रमित मिले लोगों में पुलिस लाइंस के जवान और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कर्मी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 9695 हो गई है। इनमें 6776 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव मरीज 2785 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार और कर्मी संक्रमित मिले हैं। इससे पूर्व दो दर्जन से अधिक कर्मी और करीब 20 से अधिक डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा पुलिस लाइंस के दो जवान भी संक्रमित पाए गए हैं। रेलवे कॉलोनी में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रेलवे की बिछिया कॉलोनी के लोग और रेलवे अस्पताल के कई कर्मी इसकी चपेट में हैं। रेलवे कॉलोनी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं।

संक्रमितों में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई परिवार भी शामिल हैं। धर्मपुर में एक ही परिवार के पांच लोग, सीएचसी पाली के कोड़ार गांव के एक ही परिवार के पांच लोग, तारामंडल में एक ही परिवार के दो, सिद्धार्थ इन्क्लेव में एक ही परिवार के दो, रेल विहार फेज तीन में एक ही परिवार के तीन, गोरखनाथ क्षेत्र में एक ही परिवार के दो, भैरोपुर में एक ही परिवार के तीन, उसी मोहल्ले के एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

शाहपुर इलाके में मिले सर्वाधिक 47 मरीज मिले

शहर में 161 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 47 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोरखनाथ में 27, कोतवाली 17, तिवारीपुर तीन, कैंट 44, चिलुआताल इलाके में एक, रामगढ़ ताल क्षेत्र में 13, गुलरिहा सात, राजघाट में दो मरीज मिले हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में 98 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव में पांच, बेलघाट, गोला और खजनी में एक-एक, गगहा, सरदारनगर और जंगल कौड़िया में दो-दो, भटहट पांच, कैंपियरगंज सात, चरगांवा 19, कौड़ीराम तीन, खोराबार 20, पाली पांच, पिपराइच चार, पिपरौली पांच, सजहनवां और उरुवा में आठ-आठ मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 29 मरीज और शामिल हैं।
 
संक्रमण से जान गंवाने वालों में दो महिलाएं
मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें एक कुशीनगर और दो गोरखपुर के रहने वाले हैं। गोरखनाथ क्षेत्र के चक्सा हुसैन पचपड़ेवा की रहने वाली 35 वर्षीय महिला की मौत मंगलवार की सुबह हुई।

इसके अलावा तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अंधियारी बाग की निवासी 55 वर्षीय महिला की जान गई है। कुशीनगर के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों को पहले से ही कुछ अन्य गंभीर बीमारियां थीं। कॉलेज प्रशासन ने शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें