गोरखपुर जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की छमाही परीक्षाएं सिर पर आ गई हैं, मगर अभी तक ज्यादातर को शासन की ओर से किताबें नहीं उपलब्ध कराई जा सकी हैं। जैसे-तैसे बच्चे पुरानी किताबों के सहारे अध्ययन में लगे हैं।
गोरखपुर जिले के परिषदीय स्कूलों में करीब 3.5 लाख पढ़ते हैं। कक्षा एक से आठवीं में पढ़ने वाले इन बच्चों में प्रत्येक वर्ष तकरीबन 25 लाख किताबें वितरित की जाती हैं। मगर, इस बार शासन स्तर से महज 7.5 लाख किताबों की ही आपूर्ति हो सकी है। वितरण भी धीमी रफ्तार से चल रहा है। अब तक 5.25 लाख किताबें ही वितरित की जा सकी हैं।
शासन की ओर से सभी जिलों को 10 अक्तूबर तक किताबों का वितरण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। मगर, आपूर्ति की रफ्तार बेहद सुस्त होने की वजह से ये लक्ष्य हासिल कर पाना बेहद मुश्किल लग रहा है।
इसे भी पढ़ें: खपरैल का जर्जर मकान गिरा, एक की मौत, चार घायल