फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन खराब होने से पानी की धारा में बहने लगी नाव, यात्रियों की अटकी सांसें, बाल-बाल बची जान

Sun, 12 Jul 2020 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
deoria news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के परसियां-विशुनपुर देवार से यात्रियों को लेकर चली नाव इंजन में खराबी होने के कारण सरयू की धारा में बहने लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासन ने स्टीमर आदि के जरिए नाव को घाट पर मंगवाया। इस बीच नाव में बैठे यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। घाट पर पहुंचने पर सभी के जान में जान आई।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को करीब 40 यात्रियों और वाहनों को लेकर देवार से नाव चली। बीच मझधार में पहुंचने पर अचानक नाव में खराबी आ गई और नाव पानी के बहाव के साथ बहने लगी। नाव पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

इसे भी पढ़ें...  नेपाल से निकलने वाली गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

deoria news - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान घाट पर नाव की प्रतीक्षा कर रहे लोगों ने इसकी सूचना प्रसाशन को दिया। जिसके बाद घाट पर पहुंचे नायब तहसीलदार कमलाकांत भाष्कर और जितेन्द्र सिंह स्टीमर आदि से डेढ़ किलोमीटर दूर से नाव को वापस मंगवाया।

इस दौरान इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, एसआई आशुतोष कुमार, कानूनगो विशाल नाथ यादव, गिरधारी प्रसाद आदि मौजूद रहे। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नाव चालक को पुलिस साथ ले गई है। यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें...  पांच नदियों से घिरा है गोरखपुर, बाढ़ से बचाव के लिए बनीं 86 चौकियां, एनडीआरएफ की दो कंपनी अलर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें