फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादान कर पेश की मानवता की अनूठी मिसाल, इन लोगों ने निभाई अहम भूमिका

Wed, 28 Oct 2020 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • रोटरी क्लब गोरखपुर युगल, रोट्रेक्ट क्लब युवा और जटाशंकर गुरुद्वारा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • अमर उजाला फाउंडेशन और गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक ने कार्यक्रम के आयोजन में निभाई विशेष भूमिका

 
विज्ञापन
रक्तदान शिविर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी क्लब गोरखपुर, रोट्रेक्ट क्लब युवा और जटांशकर गुरुद्वारा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुद्वारा परिसर में किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच 15 महादानियों ने रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। कहा कि इस पुनीत कार्य से जुड़कर खुद पर अभिमान हो रहा है। आगे भी ऐसे नेक कार्य के लिए वो हमेशा उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन और गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक की की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन


रक्तदान शिविर का उद्घाटन जटाशंकर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, नेशनल जिम के डायरेक्टर रजत पांडेय ने फीता काटकर किया। उसके बाद गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ बीपी और शुगर जांच की।

सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा के अध्यक्ष रत्नेश तिवारी ने कहा कि रक्तदान से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटरी क्लब गोरखपुर युगल के उपाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव शालिनी अनुराग, ऋषभ दुबे,  निहारिका, आलोक श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, शुब्रा सिंह, अमित सिंह, गोविंद जैसवाल, साक्षी मिश्रा, मनीष पटवा, आयुष अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इन्होंने किया रक्तदान
मनीष कुमार एलानी, सच्चिदानंद यादव, आयुष श्रीवास्तव, केशव रूंगटा, इशान जायसवाल, मोहन कुमार सिंह, रितिका गौड़, श्वेता गौड़, कुलदीप तिवारी, नवीन साधवानी, मनीष पटवा, देवज्य श्रीवास्तव, डॉ. गोविंद जायसवाल, आनंद यादव।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें