फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: सहभोज से सामाजिक समरसता का संदेश देगी भाजपा, जनता से मांग रही समर्थन

Tue, 04 Jan 2022 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सहभोज की परंपरा गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से निभा रहे हैं। वह पंगत में बैठकर वनटांगिया गांवों में भोजन करते हैं। अब इसी राह पर भाजपा चल पड़ी है।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा मलिन बस्तियों में सहभोज से सामाजिक समरसता का संदेश देगी। पार्टी नेतृत्व के मुताबिक मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को हर बूथ की मलिन बस्ती में सहभोज होगा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, सरकार के मंत्री हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सहभोज कर सकते हैं।

विज्ञापन


भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई को सहभोज के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इस आयोजन को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं को रिझाने के लिहाज से देखा जा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि भाजपा नेता, कार्यकर्ता मकर संक्रांति का त्योहार जरूरमंदों के साथ मनाएंगे। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। मलिन बस्तियों में ही भोजन बनेगा। वहीं सहभोज भी होगा। इसकी जिम्मेदारी अलग-अलग पदाधिकारियों को दी गई है। हर बूथ पर सहभोज होना है।

गोरक्षपीठाधीश्वर पहले से निभाते रहे हैं परंपरा

सहभोज की परंपरा गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से निभा रहे हैं। वह पंगत में बैठकर वनटांगिया गांवों में भोजन करते हैं। अब इसी राह पर भाजपा चल पड़ी है।

लाभार्थी संपर्क अभियान आज से

भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। नेता-कार्यकर्ता आवास, शौचालय, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि व उज्ज्वला योजना के हर लाभार्थी से मिल रहे हैं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। यह अभियान 8 जनवरी तक चलना है। इसके लिए जिला व महानगर इकाई की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार का मुख्य एजेंडा विकास है। हर जरूरतमंद तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। अब लाभार्थियों से संपर्क करके आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें