फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धर्मांतरण मामले पर बोले सांसद रवि किशन, आतंकवाद का दूसरा रूप है यह साजिश

Tue, 29 Jun 2021 08:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

यूपी में इस वक्त धर्मांतरण का मसला जोर-शोर से उठ रहा है। अब इस मुद्दे की आवाज जल्द ही संसद में भी गूंज सकती है।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/Ravi Kishan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने धर्मांतरण मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का कार्य देश में एक बड़ी व्यवस्थित साजिश के तहत चल रहा है यह आतंकवाद का बदलता हुआ दूसरा स्वरूप है। ऐसे में देश को अस्थिर करने की साजिश करने वाले आतंकवादी संगठन जिहाद के नाम पर धर्मांतरण कर लोगों को बहला रहे हैं। लोगों को बरगला कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, एक बहुत गंभीर विषय है।

विज्ञापन


उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धर्मांतरण के खिलाफ प्रदेश में कानून बना है। यह दूरदर्शी सोच है जो धर्मांतरण की यह एक बड़ी साजिश का खुलासा करती है। जल्द ही कुछ चेहरे बेनकाब होंगे।

सांसद रवि किशन ने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ इस विषय को संसद में भी उठाऊंगा और एक कठोर कानून बनना चाहिए इसकी मांग भी रखूंगा। इस धर्मांतरण के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, धर्मांतरण कराने वाले लोगों के कृत्य एक अछमय अपराध हैं।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि हमें हिंदू समाज के लोगों को भी सावधानी अपनाने की जरुरत है, ऐसे साजिशकर्ता से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यकर्ता, सहयोगी, साथी सामाजिक संगठन भी ऐसे गतिविधियों पर पूरी जानकारी और तत्परता सक्रियता रखें। जिससे कि देश विरोधी, धर्म विरोधी कार्य करने वाले लोगों को चिन्हित कर दंडित किया जा सके।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें