फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर-बस्ती मंडल में हुंकार भरेंगे भाजपा के दिग्गज, यहां देखें पूरी सूची

Wed, 22 Dec 2021 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को देवरिया के सलेमपुर में गरजेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 दिसंबर को महराजगंज के फरेंदा में होंगे। अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी आएंगे।
विज्ञापन
भाजपा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व भाजपा के कई दिग्गज गोरखपुर-बस्ती मंडल में हुंकार भरेंगे। रैली, जनसभा और रोड शो करके चुनावी माहौल गरमाएंगे। यह सिलसिला शुरू हो गया है, जो अगले साल तीन जनवरी तक चलता रहेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 62 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के साथ ही अलग-अलग जिलों में रैली, जनसभा और रोड शो भी हो रहा है। 24 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवरिया के सलेमपुर में गरजेंगे। सलेमपुर में बड़ी रैली होगी। इसकी तैयारियों में भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी जुटे हैं।

26 दिसंबर को गोरखपुर में रोड शो किया जाएगा। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह या केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आने की संभावना है। 30 दिसंबर को महराजगंज के फरेंदा में जनसभा होगी। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आशु को प्रभारी बनाकर रैली सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक जनवरी को संतकबीरनगर आ सकते हैं। संतकबीरनगर के खलीलाबाद में जनसभा होनी है। जन विश्वास यात्रा का समापन तीन जनवरी को बस्ती में होगा। समापन के साथ ही बड़ी रैली होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की थी यात्रा की शुरूआत

जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिया से किया था। यूपी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को मऊ में जनसभा की है। अब और नेताओं को जनसभा, रैली या फिर रोड शो में आना है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें