फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के इस अस्पताल में कर्मचारी संक्रमित न हो जाएं, लगाया गया बॉयोसेफ्टी कैबिनेट

Thu, 23 Jul 2020 08:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के 100 बेड के टीबी अस्पताल में कर्मचारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए बॉयोसेफ्टी कैबिनेट लगाया गया है। इस अस्पताल में भी नमूने लिए जाते हैं। साथ ही संदिग्धों को क्वारंटीन किया जाता है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से कर्मचारी सहमे हुए थे। करीब छह दिनों तक अस्पताल में जांच बंद हो गई थी। मंगलवार से दोबारा नमूना लेना शुरू किया गया है। इस बीच कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने परिसर में बॉयोसेफ्टी कैबिनेट लगाया है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाद यह दूसरा सेंटर है, जहां कर्मियों को संक्रमण से बचाने की व्यवस्था की गई गई है। बुधवार को अस्पताल में करीब 100 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बॉयोसेफ्टी कैबिनेट

बॉयोसेफ्टी कैबिनेट एल्युमिनियम से बना एक पारदर्शी केबिन है। जिसमें बैठकर कर्मचारी सैंपल कलेक्ट करेंगे। बताया जाता है कि इससे मरीज का सीधा संपर्क नमूना लेने वाले कर्मी से नहीं होगा। बल्कि इसमें लगे ग्लव्स से कर्मी सामने वाले का नमूना लेंगे। इससे संक्रमित होने का खतरा कम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें