फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Wed, 03 Nov 2021 05:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव का मामला, युवक की मौत से बुझ गया घर का चिराग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के बीआरसी पुर्सिया के पास ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन


कलवारी थानाक्षेत्र के गौरा निवासी संदीप सिंह पुत्र जगतपाल सिंह कलवारी में स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि वह रात में किसी को छोड़ने वाल्टरगंज की तरफ गए थे। जहां रात में ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

संदीप सिंह अपने माता-पिता के एकलौते पुत्र थे। एक उनकी बहन है, जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। संदीप की शादी नेहा सिंह से हुई थी। उनके तीन वर्ष की बेटी है। पत्नी गर्भवती भी बताई जा रही है।
विज्ञापन


घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
वहीं सोनहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी की रहने वाली 50 वर्षीय रहीमा खातून पत्नी रुआब अली की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रहीमा ब्लॉक रोड सल्टौआ पर सोमवार सुबह बाइक की चपेट में गई थीं। सिर में गंभीर चोट लगी थी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें