फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: जेसीबी से टकराकर बाइक सवार एक किशोर की मौत, दो गंभीर

Tue, 28 Jun 2022 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नाराज ग्रामीणों ने भटहट-बांसस्थान रोड पर जाम लगाया, सीओ फोर्स के साथ मौके पर, जेसीबी छोड़कर चालक फरार, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल माघी में सोमवार की शाम सवा पांच बजे के करीब जेसीबी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक, जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भटहट-बांसस्थान रोड पर जाम लगा दिया। साढ़े पांच बजे शुरू हुआ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन रात करीब आठ बजे नायब तहसीलदार वशिष्ट वर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, सीओ चौरीचौरा अखिलानंद के समझाने पर खत्म हुआ।

हादसे में मुहम्मद बरवा निवासी अभिषेक गुप्ता (14) पुत्र धर्मेंद्र की मौत हुई है। हादसे में घायल सत्यम (17) पुत्र खेदू और अरुण निषाद (16) पुत्र बुद्धिराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीनों किशोर एक ही बाइक से बिना हेलमेट लगाए सब्जी खरीदने निकले थे। सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में जेसीबी की चपेट में आ गए। हादसे में अभिषेक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सत्यम और अरुण को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सत्यम की गंभीर हालत होने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें