एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जल्द ही जमीन मिल सकती है। शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से 44 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यहां विस्तार का काम शुरू हो जाएगा।
कुछ दिन पहले डीएम कृष्णा करुणेश ने इस मामले में एयरपोर्ट में बैठक भी की थी। जिला प्रशासन भी केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। शासन स्तर से भी बातचीत की जा रही है।
जमीन मिल जाने के बाद यहां से और उड़ानें शुरू हो सकेंगी। एसडीएम सदर कुलदीप मीणा ने बताया कि जमीन को लेकर प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।